Akanksha Dubey upcoming projects: आकांक्षा दुबे की अचानक मौत से ये प्रोजेक्ट्स हुए ठप्प!

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे, जो 26 मार्च को वाराणसी में एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस दौरान भी वे अपनी आने वाली फिल्म 'लईक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। अब इस फिल्म को काम भी फिलहाल रूक गया है।
कई प्रोजेक्ट्स पर कर रही थीं काम
आकांक्षा के पास कई बंगाली प्रोजेक्ट्स भी पाइप लाइन में थे। कथित तौर पर कुछ म्यूजिक वीडियो भी थे जिनमें एक बंगाली डांस ट्रैक भी शामिल था जिसे वे मई में शूट करने वाली थी। लोकप्रिय अभिनेत्री आगामी बंगाली फिल्म के एक आइटम गीत में भी दिखाई देने वाली थीं। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई थी, खबरों के अनुसार, आकांक्षा को अप्रैल महीने में कोलकाता में एक हिंदी म्यूजिक वीडियो के लिए शूट करना था।
क्या था पूरा मामला
कथित तौर पर 26 मार्च को सुबह 9:00 बजे के करीब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस में आत्महत्या कर ली। दरअसल, 25 साल की आकांक्षा दुबे मात्र वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गईं, जहां वे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले, अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर लाइव आई और उसमें ऐसा लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों का कहना है कि उन्होंने प्यार में पड़कर और प्यार में धोखा खाने की वजह से ऐसा किया है। असल वजह क्या है और क्या यह सचमुच सुसाइड है, ये बात तो वक्त ही बताएगा।
बताते चलें, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने मरने से पहले एक रील भी अपलोड की थी जिसमें वह एक भोजपुरी गाने की धुन पर डांस करती नजर आ रही थीं और खूब सराहना बटोर रही थीं। आकांक्षा के हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के मुताबिक वे कथित आत्महत्या वाले दिन से पहले एक पार्टी में शामिल हुई थीं और काफी खुश और तनावमुक्त नजर आ रही थीं।
बहरहाल, आकांक्षा दुबे के परिवार ने अब उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। उनकी मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेता और आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि समर और उनके बड़े भाई संजय सिंह ने 21 मार्च को उनकी बेटी आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, समर चाहता था कि आकांक्षा केवल उसके साथ काम करें।


Click it and Unblock the Notifications











