Akanksha Dubey: बहुत महत्वाकांक्षी थी आकांक्षा, स्टारडम के लिए किया संघर्ष : रत्नाकर कुमार

Akanksha Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों सहित भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार को भी अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा दुबे के व्यक्तित्व के पहलुओं के बारे में बात की।
रत्नाकर कुमार ने कहा, "ऐसे मामलों में कुछ चीजें अचानक हो जाती हैं। लेकिन मैं आकांक्षा दुबे को 2018 से जानता था और उनके साथ काम कर चुका था। वह बेशक एक अलग तरह की लड़की थी और बहुत महत्वाकांक्षी भी थीं।"
रत्नाकर ने आगे कहा, "आकांक्षा दुबे का स्टारडम तक पहुंचना काफी संघर्षपूर्ण था। मुझे आकांक्षा के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं और मैं उनकी मृत्यु से बहुत दुखी हूं।" आकांक्षा को रोते हुए दिखाई देने वाले इंस्टाग्राम लाइव वीडियो के बारे में निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, "असलियत कोई नहीं जानता कि आखिर क्या हुआ था। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि यदि कोई अपना दुख किसी के साथ शेयर करें तो उसका एक समाधान ढूंढा जा सकता है।" दरअसल, आकांक्षा दुबे की मृत्यु के बाद, आकांक्षा का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना मुंह ढक कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं।
बता दें, आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में कथित तौर पर 26 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 'नायक' नाम की एक फिल्म पर काम कर रही थीं और उसी की शूटिंग के लिए बनारस के सारनाथ क्षेत्र में मौजूद थी। 26 मार्च को उस समय आकांक्षा को होटल के कमरे में मृत पाया, जब उनका मेकअप मैन ने उन्हें दिन की शूटिंग के लिए बुलाने गया था।
बताते चलें, आकांक्षा दुबे के निधन के एक दिन बाद ही निर्माताओं ने आज एक नया गाना रिलीज किया है जिसका शीर्षक है 'ये आरा कभी हरा नहीं है'। इस वीडियो सॉन्ग में, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का को सिंगर और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ थिरकते हुए दिखाया जा रहा है। इस गाने को शिल्पी राज और अभिनेता पवन सिंह द्वारा गाया गया है। गाने के बोल जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन द्वारा लिखे गए हैं जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











