Akanksha Dubey: जब आकांक्षा ने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे पर लगाया था धोखाधड़ी का आरोप!

Akanksha Dubey

Akanksha Dubey: बीते रविवार यानी 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में अपने जीवन को समाप्त कर लिया। उन्हें सारनाथ क्षेत्र में मौजूद अपने एक होटल के कमरे में लटकते हुए पाया गया।

पिछले साल, अभिनेत्री आकांक्षा ने फिल्म निर्माता राजकुमार आर. पांडे को अपने काम का भुगतान न देने के लिए आरोप लगाया था। इसके लिए अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, "कितनी घटिया सोच है राजकुमार पांडे की, ना मेरा नाम, ना मेरा फोटो डाला पोस्टर में, काम भी करवा लिया और पैसे भी नहीं दिए #भोजपुरी जगत का सुपर डायरेक्टर...मैंने भी बहुत मेहनत की है फिल्म में, कैसे लोग है यार छी #ससुरा बड़ा सतावेला". उन्होंने पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा, "बेटा बाबू बोलकर काम करवा लिए #बेशर्म #लोग।"

बता दें, Sasura Bada Satawela फिल्म में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी, संजय पांडे और मनोज सिंह टाइगर के साथ काम किया था। फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजकुमार आर. पांडे थे।

आकांक्षा दुबे की मृत्यु के बाद, आकांक्षा का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वं अपना मुंह ढक कर रोती हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री का जन्म 21 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। वह छोटी उम्र से ही डांस और अभिनय से प्यार करती थीं। आपको बता दें , सुसाइड से ठीक पहले भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपना एक ओर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे बैली डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, जस्ट ट्राई #akankshadubey।

आकांक्षा दुबे की इस पोस्ट को लगभग 1 लाख 90 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें... ओम शांति ओम.. 🙏🙏🙏🙏🙏। वहीं Akanksha Dubey बहुत से फैंस और फॉलोअर्स को यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने फांसी लगी ली है। जब पवन सिंह जैसे कई स्टार्स आकांक्षा के इस कदम पर बहुत सदमे में हैं और कमेंट कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X