Ye Aara Kabhi Hara Nahi Hai: आकांक्षा दुबे और पवन सिंह का नया आइटम सॉन्ग हुआ वायरल!

Akanksha Dubey: खबरों के मुताबिक मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार की सुबह अपनी जान दे दी। दावा किया जा रहा है कि 25 साल की उम्र में अभिनेत्री ने वाराणसी के एक होटल के कमरे में लटक कर आत्महत्या कर ली।
अकांक्षा दुबे के निधन के एक दिन बाद ही निर्माताओं ने आज एक नया गाना रिलीज किया है जिसका शीर्षक है 'ये आरा कभी हरा नहीं है'। इस वीडियो सॉन्ग में, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का को सिंगर और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ थिरकते हुए दिखाया जा रहा है। इस गाने को शिल्पी राज और अभिनेता पवन सिंह द्वारा गाया गया है। गाने के बोल जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन द्वारा लिखे गए हैं जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है।
रिलीज होने के कुछ घंटों में ही ये गाना वायरल हो गया है और अब तक इसे 3.6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही आकांक्षा दुबे के फैंस और फॉलोअर्स उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
कमेंट में एक फैन ने लिखा, इस गाने के फील खत्म हो गया 💔
इस गाने को देखते हुए आकांक्षा दुबे जी की याद आ रही है, 😭😭 #RIP आकांक्षा दुबे 🙏
वहीं कुछ फैंस ने लिखा, इस गाने की हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं है। भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे 🙏
खबरों के अनुसार, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अपनी मौत से कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आंसू बहाते हुए देखी गई थी। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री को मुंह ढकते हुए रोते हुए दिखाया जा रहा है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में लटका हुआ पाया गया था। बता दें, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में मौजूद थीं।
आकांक्षा को 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीरों के वीर' और 'फाइटर किंग' जैसी फिल्मों में उनकी अभिनय के लिए सबसे अधिक जाना जाता था। वे सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती थी और उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











