Fact Check: बॉयफ्रेंड के साथ ज्योति सिंह की तस्वीर वायरल? पवन सिंह की पत्नी का ये सच जानकर चौंक जाएंगे आप
Jyoti Singh Boyfriend Fact Check: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के कई वीडियोज आए दिन सामने आते हैं। चुनाव हारने के बाद उनको लेकर फिर से बातें हो रही हैं। हाल ही में पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनको एक औरत के साथ देखा गया था जो कि मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आए थी।

ज्योति सिंह ने उसको लेकर कहा था कि, ''मुझे काफी खराब लगा है।'' लेकिन अब ज्योति सिंह का नाम सामने आया है कि वो किसी को डेट कर रही हैं और उनकी एक तस्वीर एक लड़के के साथ वायरल हो रही है। हालांकि ज्योति सिंह ने इसको लेकर जो खुलासे किए हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं। उन्होने सामने आकर वायरल लड़के के साथ अपने संबंध का राज खोला है।
क्या है सच्चाई?
ज्योति सिंह जो कि पवन सिंह की पत्नी हैं और उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है। एक लड़के के साथ नाम जुड़ने पर उनका कहना है, ''मेरा बॉयफ्रेंड है? और आज भी वो फोटो मेरे इंस्टाग्राम पर पड़ा हुआ है। मेरे ही भाई के साथ मेरी फोटो वायरल की जा रही है कि ये ज्योति सिंह का भाई है। आप लोगों को शर्म भी नहीं आती है, वो आज भी मेरे इंस्टाग्राम पर है।''
इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति से की थी लेकिन वो भी नहीं चली और दोनों अलग अलग रहते हैं। हालांकि इन दोनों में दूरियां क्यों हुईं हैं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
ज्योति सिंह को लेकर जब फैक्ट चेक किया गया था साबित हुआ कि ज्योति सही कह रही हैं और वायरल लड़का उनका भाई है। एक यूजर ने लिखा, ''लोग तो बोलेंगे ही।'' एक ने लिखा, ''सच्चाई को कभी आंच नहीं आती।'' एक ने लिखा, ''जाने दो बच्ची जो आसमां पर थूकेगा उसपर ही पडेगा। लोग सब समझदार हैं।'' इस तरह से लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











