..................... Fact Check: Did Pawan Singh marry for third time amid controversy surrounding his wife Jyoti Singh? - Hindi Filmibeat

Fact Check: ज्योति सिंह से विवादों के बीच पवन सिंह ने की तीसरी शादी? वरमाला पहनाते वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh

Pawan Singh Third Marriage?: क्या पवन सिंह ने ज्योति सिंह को बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर ली है? जी हां, एक वीडियो ने सामने आकर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसमें पावर स्टार को एक महिला को वरमाला पहनाते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि पवन सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें फिलहाल बिहार चुनाव से पहले बवाल मचा है और उनकी पत्नी ज्योति सिंह खुले तौर पर सामने आ गई हैं। उनका कहना है कि वो चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके अलावा वो चाहती हैं कि पवन सिंह फिर से उनके साथ रहना शुरु कर दें।

अब पवन सिंह के इस वरमाला वाले वीडियो को लेकर वो क्या कहती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। तीसरी शादी वाले वीडियो के बारे में फैक्ट चेक करने में कुछ और ही सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा।

पवन सिंह की तीसरी शादी?

पवन सिंह के साथ इस वीडियो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि अनुपमा यादव है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि पवन सिंह ने शादी रचा ली है तो रुक जाइए क्योंकि ये सिर्फ शूटिंग चल रही है। जी हां, पवन सिंह ने किसी तरह की शादी नहीं की है। कहा जा रहा है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग और दोनों को एक्टिंग करते देखा जा सकता है। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से उनका तलाक नहीं हुआ है और हिंदू धर्म में आप तब तक दूसरी शादी नहीं कर सकते जब तक पहली पत्नी से तलाक ना हो। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

फैंस दे रहे हैं जवाब

तीसरी शादी वाली अफवाह पर पवन सिंह के फैंस रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''शूट की वीडियो है ऐसे तो जाने कितनी फिल्म में शादी का शूट हुआ है।'' एक ने लिखा, ''ये ये गलत हो रहा हैं मैं फिर बोल रहा हूं पवन भईया ई गलत हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''जेल भेजो पवन को।'' एक ने लिखा, ''फराक वाली गाना के शूटिंग का वीडियो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए ये वीडियो..

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X