Exclusive: भोजपुरी इंडस्ट्री का काला सच! Mahima Gupta बोलीं- 'टैलेंट नहीं, सिर्फ एक चीज चाहिए, काम के बदले...'

Mahima Gupta On Bhojpuri Film Industry

Mahima Gupta On Bhojpuri Film Industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर एक्ट्रेसेस के बोल्ड अंदाज को ज्यादा तरजीह दी जाती है ताकि वो लोगों के लिए आई कैंडी साबित हो। उन्हीं में से एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं महिमा गुप्ता, जिन्होंने अपनी एंट्री से ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हाल

महिमा गुप्ता का बोल्ड अंदाज और खूबसूरत चेहरा उनका USP बना और उन्होंने एक के बाद एक साइन कर डाली 15 फिल्में लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म इंडस्ट्री से ही कन्नी काट ली। फिल्मीबीट हिंदी के साथ एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आखिरकार एक्ट्रेसेस के साथ कैसा बर्ताव करती है।

'हर प्रोजेक्ट से पहले कॉम्प्रोमाइज का ऑफर'

महिमा गुप्ता से जब उनके एक्सपीरिएंस के बारे में पूछा गया कि उनका भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का एक्सपीरिएंस कैसा था और उन्हें कास्टिंग काउच का तो सामना नहीं करना पड़ा तो इस बारे में महिमा ने कहा कि बतौर एक्टर आपको जहां मौका मिले, वहां काम करना चाहिए। कास्टिंग काउच का वैसे तो सामना नहीं करना पड़ा लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के ऑफर मिले हैं, जिसके लिए ना कहते ही उन्हें प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा।

'कुछ एक्टर्स करते हैं फेवर की डिमांड'

एक्ट्रेस महिमा गुप्ता ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सालों से टिके हुए हैं और एक्ट्रेसेस को काम देने के बदले खुलेआम फेवर की डिमांड करते हैं।

'सिर्फ एक ही चीज चाहिए'

उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए लोग वहां टैलेंट नहीं देखते, उन्हें बस एक ही चीज चाहिए। अगर आपने वो चीज दे दी तो आप की एंट्री तय है और अगर नहीं दी तो आपको प्रोड्यूसर का फोन आ जाएगा कि आप इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।

परेशान होकर छोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

महिमा गुप्ता ने बताया कि वो मानसिक तौर पर काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं, क्योंकि वहां उन्हें कास्टिंग काउच का सामना तो नहीं करना पड़ा लेकिन लगभग हर प्रोजेक्ट के लिए उनके सामने कास्टिंग काउच जैसी ही परिस्थिति बन जाती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि इन सभी चीजों ने उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर डाला और आखिरकार उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुस्न का जलवा दिखा चुकीं महिमा गुप्ता अब बॉलीवुड की ओर रुख कर रही हैं और अपने लिए नए मौकों की तलाश कर रही हैं, जहां उनके असली टैलेंट को सही पहचान मिल सके।

बॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी, मूवी रिव्यू, बॉक्स ऑफिस और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए Filmibeat Hindi को फॉलो करें और पाएं मनोरंजन जगत का पूरा सार।

More from Filmibeat

Read more about: mahima gupta bhojpuri actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X