Dinesh Lal Yadav: कभी झोपडी में काटे दिन, फिर एक एल्बम ने रातों-रात किया कमाल, आज करोड़ों के मालिक हैं निरहुआ

Dinesh Lal Yadav Struggle Story: दिनेश लाल यादव को कौन नहीं जानता है। जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी सुपरस्टार की बात आती है तो वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम जरुर लिया जाता है। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल की है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।
गरीब परिवार से आते थे निरहुआ
लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ झोपड़पट्टी में रहकर अपने दिन गुजारते थे और आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरहुआ गाजीपुर के गांव टंडवा के रहने वाले हैं। उनका जन्म बहुत ही एक गरीब परिवार में हुआ।
झोपड़ी में रहने लगे थे दिनेश
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव के पिता नौकरी किया करते थे और इसीलिए पिता का सहारा बनने के लिए वह कोलकाता जाकर नौकरी करने लगे। लेकिन निरहुआ को काफी मेहनत करनी पड़ी और कोलकाता में वह एक झोपड़ी में रहा करते थे। यहीं पर वह काम करते और अपने दिन बिताते थे।
कोलकाता में नहीं मिला काम
हालांकि दिनेश लाल यादव का कोलकाता में कोई भी काम सफल नहीं हो पाया और इसीलिए वह वापस गांव लौट कर आ गए थे। लेकिन बाद में निरहुआ ने यह ठान लिया था कि वह जमकर पढ़ाई करेंगे और कुछ बड़ा करके दिखाएंगे। उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की और बाद में काम की तलाश में दर-दर भटके। लेकिन फिर भी कोई नौकरी नहीं मिली।
सिंगर बनने का जन्मा सपना
हालांकि दिनेश लाल यादव के पिता चाहते थे कि वह विदेश में जाकर अच्छी खासी कमाई करें और अपने परिवार की गरीबी को भी दूर कर दें। इसी बीच निरहुआ का सिंगर बनने का सपना जन्म लेने लगा। वह अपने भाई विजय लाल यादव को देखा देखी सिंगर बनने का सोचने लगे। घर का खर्च चलाने के लिए वह शादी और पार्टियों में जाकर गाना गाने लगे।
दिनेश लाल यादव की नेटवर्थ
बाद में दिनेश लाल यादव का 'निरहुआ सटल रहे' गाना रिलीज हुआ और तभी वह अपने पहले ही गाने से रातों-रात सुपरस्टार बन गए। तब से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज के वक्त में वह भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम बन चुके हैं और एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख की फीस लेते हैं। खबरों के अनुसार उनकी नेटवर्थ भी 6 करोड़ के आसपास की है।


Click it and Unblock the Notifications











