बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे निरहुआ और आम्रपाली दुबे

By Shweta

बाढ़ में फंसे लोगो के मदद में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद थे। इस कठिन समय मे कोई फिल्मी सितारा बाढ़ पीड़ितों के बीच जा कर उसके दुख दर्द को देखना यह दर्शाता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े सितारे को अपने व्यस्ततम जीवन मे भी अपने दर्शकों की सुध रहती है।

बाढ़ पीड़ितों की दशा देख कर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे द्रवित हो उठीं। छपरा के तरैय्या प्रखंड में लोवां, धेनुकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपने चहेते स्टार और् बाढ़ राहत सामग्री को देख बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर जो खुशी थी वो देखने लायक थी। एक एक कर हज़ारों लोग आते गये और राहत सामग्री प्राप्त कर् अपने इन स्टार्स को दुआ देते हुए गए।

dinesh-lal-yadav-nirhua-and-amrapali-dubey-helped-flood-victims

बाढ़ की स्थिति देख दिनेश लाल यादव ने कहा कि इस विकट स्थिति में सरकार का सहयोग सराहनीय है लेकिन बिहार में बाढ़ग्रस्त इलाको की स्थिति अभी भी काफी भयावह है,इससे निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतज़ाम किया जाना चाहिए। कई दिनों से लोग दिन रात परेशान है। जबसे ये खबर मैंने टीवी पे देखी है और सुनी है मुझे नींद नही आ पाई है आज अपने दर्शकों को इस् हाल में देख दिल से दुखी हूं।

मौजूद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने करुण शब्दो में कहा पीड़ित के दुखों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है मैं बोल नही पा रही हूँ। खास कर महिलाओं को अपार पीड़ा से गुजरना पर रहा है। महिलाओं के साथ सैकड़ों समस्याएं होती हैं । इस मुश्किल घड़ी में हमे मानवता के नाते एकजुट हो कर पीड़ितों की मदद के लिए खुल के आगे आना चाहिए और हर सम्भव मदद करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X