'पत्नी से प्यार नहीं, बस फर्ज निभा रहा हूं..' निरहुआ के बयान से मचा बवाल, शॉकिंग वीडियो वायरल

Nirahua on his Wife: दिनेश लाल यादव निरहुआ.. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जो कि किसी पहचान का मोहताज नहीं है। सुपरस्टार निरहुआ ने रील लाइफ में कई महिलाओं के साथ रोमांस किया है लेकिन रियल लाइफ हीरोइन से वो प्यार नहीं करते हैं।

Nirahua

जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी की जिसको लेकर निरहुआ का एक बयान सामने आया है। इस वीडियो में निरहुआ साफ साफ कह रहे हैं कि मां बाप ने उनकी शादी काफी कम उम्र में करवा दी थी और वो अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं कर पाए।

वो ये बात अपने बच्चों और खुद पत्नी से भी कह चुके हैं। निरहुआ का कहना है कि वो बस फर्ज निभा रहे हैं, पत्नी मंशा यादव को लेकर उनका ये बयान काफी हैरान करने वाला है।

प्यार नहीं करता, फर्ज निभा रहा हूं..

निरहुआ इस दौरान किसी पॉडकास्ट पर थे और जो उन्होने कभी नहीं कहा वो खुलकर कहते नजर आए। अभिनेता ने कहा, ''मेरे माता पिता मेरी बात नहीं सुने और मेरी शादी जबरदस्ती करवा दिए। मैं कहता रहा कि मुझे कुछ करने दीजिए बनने दीजिए। तो उसका मलाल तो मेरे को हो गया। जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्रेम करें और वो मेरे साथ नहीं हो पाया। मैने बच्चों और उनकी मां को भी ये कहा कि, आपसे प्रेम नहीं हो पाया मुझे, हां वो फर्ज है कि मां बाप ने किया है तो वो फर्ज निभाना है तो मैं निभा रहा हूं। उस बात का गिल्ट भी होता है। इसलिए मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा कि नहीं तुमको यहीं करना है।'' निरहुआ का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

दिनेश लाल यादव के इस बयान पर लोग उनको काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बिना प्यार के बच्चे हो गए।'' एक ने लिखा, ''इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है।'' एक ने लिखा, ''प्यार तो आम्रपाली से है ना।'' एक ने लिखा, ''आपने सारी इज्जत खो दी, अगर आप उससे प्यार नहीं करते तो उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद कर रहे हो? वह लड़की वाकई बदनसीब है कि ऐसे इंसान को अपनी जिंदगी में लेकर आई है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X