जब आम्रपाली दुबे की वजह से रिक्शेवालों की भीड़ में फंस गए थे निरहुआ, बोले- उसने मुझे 4 घंटे तक...

Dinesh Lal Yadav Aamrapali Dubey Kissa: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अभी के समय पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी की वजह से भी वह सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको एक्टर को लेकर एक पर्सनल किस्सा बताने वाले हैं। यह तब की बात है जब एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ वह आउटिंग पर गए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे के साथ में जब निरहुआ कपिल शर्मा की शो पर पहुंचे थे तो उन्होंने इस किस्से का खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि एक बार आम्रपाली दुबे के कारण वह एक रिक्शा वाले के साथ में फंस गए थे।
दिनेश लाल यादव ने बताया कि एक बार वह आम्रपाली दुबे के साथ में फिल्म देखने गए। लेकिन फ़िल्म ख़त्म होते ही दोनों रिक्शा पड़कर घर जा रहे थे। दोनों ने ही मास्क लगाए हुआ था। इस दौरान रिक्शावाला उनको पहचानने की कोशिश करता रहा।
निरहुआ ने बताया कि "रिक्शा वाले ने हमसे सवाल किया कि क्या आप फिल्म में काम करते हो? तो हमने उसे कहा कि नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है। फिर आम्रपाली का घर आ गया और वह जैसे ही रिक्शा से उतरी तो उसने मुझे निरहुआ कहकर बुलाया। बस फिर मैं रिक्शा वाले के साथ फंस गया।"
दिनेश लाल यादव ने बताया कि उस रिक्शे वाले ने मुझे कर घंटे तक अपने साथ में घुमाया और सारे दोस्त से लेकर रिश्तेदारों से भी मिलवाया। जब उसने सबसे मुझे मिलवा दिया तब उसने मुझे अपने घर छोड़ा। तब जाकर मेरी सांस में सांस आई थी।
निरहुआ बताते हैं कि आम्रपाली दुबे उनके साथ में ऐसा मजाक कई बार कर चुकी हैं। हालांकि आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट मानी जाती है। इतना ही नहीं दोनों ने कई बार सुपरहिट फिल्में भी दी है और फैंस का दोनों को खूब प्यार भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications