मराठी भाषा विवाद पर आग बबूला हुए भोजपुरी एक्टर निरहुआ, खुल्लम-खुल्ला दी चेतावनी, कहा- दम है तो...

dinesh lal yadav aka nirahua

महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने का विवाद लंबे समय से चल रहा है। कई वीडियो भी अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जहां मराठी ना बोल पाने वाले लोगों से महाराष्ट्र के लोग अलग व्यवहार करते नजर आते हैं। वहीं अब यह मामला काफी बढ़ गया है। बता दें कि बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भाषा के नाम पर गंदी राजनीति करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

गंदी राजनीति करने वालों से सावधान रहो
दरअसल अपनी आने वाली फिल्म 'हमारा नाम बा निरहुआ' के प्रमोशन के दौरान निरहुआ ने कहा कि 'भारत में कई भाषाएं और संस्कृति का खूबसूरत तालमेल है, लेकिन जो लोग सिर्फ भाषा के नाम पर खेल रहे हैं मैं उनसे यही कहूंगा कि यह एक गंदी राजनीति है। देश के किसी भी कोने में ऐसा नहीं होना चाहिए बल्कि ऐसी गंदी राजनीति करने वाले लोगों से सावधान हो जाना चाहिए।'

दम है तो निकाल के दिखाओ
निरहुआ यहीं नहीं रुके उन्होंने मराठी भाषा के विवाद पर खुली चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि 'अगर किसी में दम है तो वह उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकाल के दिखाए। मैं मराठी नहीं बोलता, मैं महाराष्ट्र में रहता हूं मुझे यहां से निकालने की कोशिश करो'। भोजपुरी एक्टर ने आगे कहा कि वह हर भाषा का सम्मान करते हैं। भोजपुरी हो तमिल, तेलुगू, गुजराती कोई भी भाषा क्यों ना हो हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए। अगर कोई नहीं सीख पाता है तो कई दिक्कत वाली बात नहीं है, लेकिन उसपर हमला नहीं होना चाहिए। निरहुआ कहते हैं कि राजनीति लोगों का बेहतर करने के लिए होनी चाहिए ना की शोषण करने के लिए। आपको बता दें कि निरहुआ का बयान उस घटना के बाद आया है जब एमएनसी के कार्यकर्ता मीरा रोड के एक रेस्तरां के मालिक को मराठी ना बोल पाने की वजह से पीटा था। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था।

More from Filmibeat

Read more about: dinesh lal yadav aka nirahua
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X