शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्ट्रेस के संग होते हैं निरहुआ के रोमांस के चर्चे, कई बार रचा चुके हैं शादी

भोजपुरी सिनेमा जगत में कई सितारे हुए लेकिन जो प्यार निरहुआ को मिला, वो किसी और को नहीं मिला. निरहुआ एक स्टार एक्टर हैं और उनकी फिल्मों के लोग आज भी खूब पसंद करते हैं. आज यानी 2 फरवरी को निरहुआ अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम आपको एक्टर की ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी असलियत को लेकर आज भी लोच चकराए रहते हैं और जानना चाहते हैं कि क्या वाकई निरहुआ के दिल की रानी वही भोजपुरी एक्ट्रेस है, जिसके साथ वो अक्सर नजर आते हैं.
निरहुआ हैं शादीशुदा
दिनेश लाल यादव जिन्हें लोगों के प्यार ने निरहुआ बना दिया, आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. निरहुआ जहां जाते हैं, वहां अपना जादू फैला देते हैं. लेकिन एक्टर को जितना उनके काम के लिए जाना जाता है उतना एक्ट्रेस आम्रपाली के संग रिश्ते को लेकर भी पहचाना जाता है. वैसे तो निरहुआ शादीशुदा हैं,उन की शादी साल 2000 में ही घरवालों की मर्जी से हुई थी. दिनेश की पत्नी का नाम मनसा देवी है. यही नहीं, निरहुआ के तीन बच्चे दो बेटा और एक बेटी भी है. लेकिन इसके बावजूद निरहुआ के चर्चे आम्रपाली के साथ आए दिन होते रहते हैं.
निरहुआ और आम्रपाली
आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू साल 2014 में दिनेश लाल यादव के संग ही हुआ था और उस फिल्म का नाम था 'निरहुआ हिंदुस्तानी'. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिला था और ये जोड़ी हिट साबित हुई थी. दोनो अब तक 25 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं और आज भी भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी आम्रपाली और निरहुआ तो ही माना जाता है. यही नहीं, दोनों ने फिल्मी पर्दे पर कई बार शादी कर चुके हैं और उनका हर शादी का सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. जब रील लाइफ में इतना जबरदस्त कनेक्शन, बॉन्डिंग और केमिस्ट्री हो तो फिर कही ना कहीं रीयल लाइफ में भी इश्क मुश्क की चर्चा होने लगती है. कहा तो यह भी जाता है कि निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन सबकी नजरों से बचाकर.


Click it and Unblock the Notifications











