'धुरंधर' की वजह से करोड़पति हो गया भोजपुरी फिल्मों का प्रोड्यूसर? रवि किशन ने कर डाला बड़ा खुलासा
Ravi Kishan on Dhurandhar: रवि किशन एक अभिनेता होने के साथ साथ नेता भी हैं और बीजेपी का एक बड़ा चेहरा बन चुके हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वो ज्यादातर कार्यक्रम में होते हैं और दोनों के बीच हंसी मजाक चलती रहती है।

लेकिन इस वक्त रवि किशन एक भोजपुरी प्रोड्यूर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर बात की है। उनका कहना है कि धुरंधर के चक्कर में एक भोजपुरी फिल्मों का प्रोड्यूसर करोड़पति हो गया होगा। जी हां, आदित्य धर की इस फिल्म से पहले रवि किशन ने एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम धुरंधर- द शूटर था।
ये एक भोजपुरी फिल्म थी जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। धुरंधर के रिलीज होने के बाद लोगों ने रवि किशन की धुरंधर भी काफी देखी है। इसलिए लिए अभिनेता ने ये बात कही है। साल 2013.. ये वो दौर था जब रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के वाहिद सुपरस्टार हुआ करते थे। हालांकि इस वक्त वो हिंदी फिल्मों से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में जाने जाते हैं।
रवि किशन ने कही ये बात..
रवि किशन की मानें तो उनके जीवन में इस तरह के मोड़ आते रहते हैं। उन्होंने कहा, ''मैने एक धुरंधर नाम की फिल्म की थी और इसका अपना अलग बजट था। अचानक लोग मेरी धुरंधर को भी देख रहे हैं और इसके लिए सभी का शुक्रिया।'' इसके अलावा रवि किशन ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''जिस भी प्रोड्यूसर के पास इस फिल्म के राइट्स होंगे वो करोड़पति हो गया होगा।'' रवि किशन इस वक्त राजनीति में काफी एक्टिव हैं और अपने दमदार और मजाकिया लहजे वाले भाषणों के लिए जाने जाते हैं।
वर्कफ्रंट
रवि किशन इस वक्त फिल्म धमाल 4 को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया है। रवि किशन ऐसे कलाकार हैं जो कि हर किस्म के रोल में जम जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
