..................... Dhurandhar Bhojpuri Movie Trending Now, amid Dhurandhar 2 buzz, Download link - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 से ज्यादा ट्रेंड हुई 'भोजपुरी धुरंधर' जमकर हो रही Google पर सर्च, यहां है मूवी का लिंक

Dhurandhar Bhojpuri Movie: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है फिल्म दुनियाभर में अभी तक 855 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसी कलेक्शन से आप समझ सकते हैं कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का तूफान देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर गूगल पर धुरंधर भोजपुरी फिल्म को जमकर सर्च किया जा रहा है।

Dhurandhar Bhojpuri Movie Trending Now

गूगल पर जमकर सर्च हो रही भोजपुरी धुरंधर

जी हां, धुरंधर 2 के साथ ही धुरंधर भोजपुरी फिल्म भी ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है 'धुरंधर: द शूटर' बता दें कि इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग एक्टर रवि किशन नजर आ रहे हैं। दीपक तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' साल 2014 में रिलीज हुई थी। रवि किशन के साथ इस फिल्म में भारी कास्ट देखने को मिल रही है। फिल्म में संगीता तिवारी, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी जैसे नामी कलाकार शामिल हैं। बता दें कि 12 साल पुरानी फिल्म तब ज्यादा चर्चाओं में आई जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हुई।

फिल्म देख लोगों के आए मजेदार रिएक्शन

बता दें कि फिल्म को लेकर लोगों के जमेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। मूवी आधी देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रहमान डकैत की एंट्री नहीं हुई अभी तक तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तभी लोग धुरंधर को इतना ट्रोल कर रहे हैं लगता है लोगों ने यही वाली धुरंधर देख ली होगी। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-कुछ भी कहो रवि किशन की भी एक्टिंग एक दम धुआंधार है। फिल्म में आग लगा दी उन्होंने।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X