भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच हुआ डांस का मुकाबला, इस वीडियो ने हिला दिया इंटरनेट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव का राज चलता है, लेकिन अगर फीमेल एक्ट्रेस की बात आए तो आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस इंडस्ट्री का खास हिस्सा हैं। अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और विवादों की वजह से ये दोनों ही हसीनाएं चर्चाओं का विषय रही हैं। इसके अलावा आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती को सालों गुजर चुके हैं। दोनों का बॉन्ड भी अकसर देखने को मिलता है।
अक्षरा और आम्रपाली के बीच हुआ मुकाबला
चाहें अच्छा समय हो या कठिन समय दोनों एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं। वैसे भी इन दिनों पवन सिंह की वजह से आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जमकर हेडलाइन में बनी हुई हैं। इसीलिए दोनों के नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फिलहाल तो हाल ही में आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का एक डांस का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बता दें कि यह दोनों का सालों पुराना डांस वीडियो है, लेकिन यह वीडियो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
जूम-जूम गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस
इस वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह ब्लैक टॉप और जींस पहने नजर आ रही हैं वहीं आम्रपाली दुबे सफेद टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। दोनों ही भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के गाने फोटो जूम-जूम पर गजब डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों की अदाएं देख फैन्स मर मिट गए हैं। दोनों के इस वीडियो को देख कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- विनर है अक्षरा सिंह। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों की कमाल डांस कर रही हैं कैसे ही अंतर निकालें।


Click it and Unblock the Notifications











