खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, टावर पर चढ़े फैंस, मची भगदड़

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता हैं। उनका अगर उत्तर प्रदेश या बिहार में खासकर कोई इवेंट होता है तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में झारखंड के लातेहार स्थित एक कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही हुआ। खेसारी लाल को देखने और सुनने इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे की भीड़ बेकाबू हो गई।
यह कार्यक्रम छठ पूजा के मौके पर बिहार के झारखंड के लातेहार में रखा गया था। लोग खेसारी लाल यादव के लिए इतने रोमांचित थे कि दूर-दूर से भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं, छठ पूजा के मौके पर रखे गए कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव को देखने के लिए लोग टावर और पेड़ पर भी चढ़ गए।
भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि कार्यक्रम में भगदड़ मच गया और आखिरकार लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग खेसारी लाल को देखने के लिए किस कदर क्रेजी हो गए हैं, ये साफ नजर आ रहा है।
लोगों का हुजुम कार्यक्रम के अलावा टावर और पेड़ पर भी साफ नजर आ रहा है। सभी पेड़ों पर और टावर पर बैठकर कार्यक्रम को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार खेसारी लाल का कार्यक्रम रात के 12 बजे शुरू हुआ था। लेकिन, शुरू होने के साथ ही पहले अफरा-तफरी का माहौल हो गया और जब पुलिस की कोशिशों के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई तो लाठीचार्ज करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











