..................... Color tv BEQABOO and bhojpuri famous actress MONALISA shares photos in blue transparent saree - Hindi Filmibeat

Monalisa:नागिन बन जब फैंस को इस हीरोइन ने खूब हंसा-हंसाकर किया लोट-पोट!

monalisa

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा जो अब भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह मेन इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है वे अब भोजपुरी इंडस्ट्री में वापसी का इंतजार कर रही हैं। लेकिन आजकल वे इन चर्चाओं के अलावा कलर्स टीवी पर आने वाले अपने शो 'बेकाबू' को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस 10 से नेम फेम पा चुकी मोनालिसा खुद को अब एक इंटरनेशनल हीरोइन मानती हैं और उनका कहना है कि जब तक उन्हें कोई अच्छा ऑफर या मोटी रकम के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में रोल ऑफर नहीं होगा तब तक वह भोजपुरी सिनेमा में वापसी नहीं करेंगी।

इन सबसे परे मोनालिसा एक वजह से और चर्चा में हैं और वो है उनका सोशल मीडिया। सोशल मीडिया के कारण मोनालिसा अक्सर चर्चा में रहती हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो खूब शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो सीरीज शेयर की जिसमें वे नीले रंग की ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आ रही हैं। ब्रालेट ब्लाउज के साथ इस साड़ी में मोनालिसा बेहद हॉट लग रही हैं।

अपने लुक को हॉट बनाने के लिए मोनालिसा ने बालों को खुला किया हुआ है और कर्ली हेयर के साथ वे बेहद हॉट अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं। मोनालिसा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, थिंक ब्यूटीफुल। इन तस्वीरों में वे कहीं दरवाजे के किनारे सटकर खड़ी है तो कहीं एक कमरे में अपनी साड़ी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा की तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक और कमेंट की बारिश हो गई है। लेकिन इसके अलावा भी मोनालिसा ने एक वीडियो कुछ घंटों पहले शेयर किया जिसमें वे इंस्टा रील बनाती नजर आ रही है। इसी नीले रंग की साड़ी में वे कॉफी मग हाथ में लिए हुए फोन पर बात कर रही हैं, 'फोन की दूसरी तरफ से जब आवाज आता है, ''क्या कर रही हो?'' तो जवाब में मोनालिसा और कहती हैं, ''मैं नागिन देख रही हूं'' तो सामने से आवाज आती है, ''शीशे में या टीवी पर'' तो इस पर मोनालिसा की रिएक्शन देखने लायक था.... ये वीडियो पोस्ट कर दो नाग के इमोजी बनाते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'हिस्स्स्स्स'।

उनकी ये फनी वीडियो फैंस को खूब हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर रही है। साथ ही उनके लुक को भी फैंस हॉट बता रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर 75 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। मोनालिसा 'बेकाबू' के अलावा, 'नच बलिए सीजन 8', 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ चुकी हैं। अब देखना होगा कि वे भोजपुरी इंडस्ट्री में कब वापसी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X