भोजपुरी चाइल्ड आर्टिस्ट परम राज जीत रहे सबका दिल..हर किसी की पहली पसंद
फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकारों की भूमिका कभी - कभी बेहद खास हो जाती है, ऐसे में कई बाल कलाकार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को मिले, जिन्होंने आगे चलकर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मगर आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे बाल कलाकार परम राज की, जिसके रगों में अभिनय बसता है।
महज छह साल की उम्र में परम सेट पर ऐसे काम करता है, मानो एक्टिंग की दुकान हो। वह इन दिनों चर्चित धारावाहिक 'सावधान इंडिया' की कहानी 'शौचालय की खोल' में नजर आ रहा है।परम को अभिनय का गुड़ उनके माता - पिता सिखाते हैं परम की माता का नाम सांभवी मिश्रा है, जो खुद एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी हैं और उनके पिता का नाम महेज राजा है।
महेज राजा की तलाश कभी गुलशन कुमार ने बतौर अभिनेता की थी, जिन्होंने बाद में कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। मनोज तिवारी और रवि किशन के जमाने में महेज राजा भी अपनी अदाकारी को लेकर चर्चित थे। फिलहाल परम के माता - पिता यानी सांभवी मिश्रा और महेश राजा इन दिनों धारावाहिक में काम कर रहे हैं।
और अब धारावाहिक 'सावधान इंडिया' के जरिये परम ने भी अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत कर ली है, जहां सेट पर उन्होंने सबको आकर्षित किया। कहा जा रहा है कि परम ने जिस तरह से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है, उससे लगता है कि परम की उड़ान लबी है।


Click it and Unblock the Notifications