Chhath Puja Ke Geet: छठ पूजा पर सुनें भोजपुरी के ये सुपरहिट गाने, सुनते ही खुशी से झूम उठेगा मन

Chhath Puja 2024

Chhath Puja Top 10 Bhojpuri Songs: छठ पूजा का महा पर्व आ रहा है। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी में शुरू होने वाला यह पर्व सप्तमी तक चलता है। इस साल यह पर्व 5 नवंबर से 8 नवंबर के बीच में मनाया जाएगा।

बता दें कि छठ पूजा की अधिक मान्यता है। हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। ऐसा कोई घर नहीं होता जहां छठ के गाने नहीं बजाए जाते हैं। अगर आप भी छठ पूजा के गानों का शौक रखते हैं तो फटाफट से सुनें ये भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर छठ गाने जिसे सुनकर आपका भी दिल झूम उठेगा।

1-छठ घाटे चली

छठ पूजा में खेसारी लाल यादव का ये गाना बहुत ही सुना जाता है। लोग तो इस गाने के फैन हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव के हाल ही में रिलीज हुए गाने छठ घाटे चली। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह हैं। इस गाने के बोल आपका दिल छू लेंगे।

2- कांच ही बांस के बहंगिया लचकत जाए
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी अपनी गानों के लिए काफी जानी जाती हैं। उनके भी छठ पूजा के गाने काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा का गाना कांच ही बांस के बहंगिया लचकत जाए अगर आपने सुन लिया तो आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। बता दें कि इस गाने पर 37 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

3- उग हे सूरज देव
अनुराधा पौडवाल के भजन गीतों को लोग सुनना अधिक पसंद करते हैं। उनके भजन गीतों पर मिलियंस से व्यूज आ जाते हैं। वहीं उनके हिंदी भाषा में कई भजन पॉपुलर हैं। वहीं उनका एक छठ गीत भी खास सुर्खियों में रहता है। अनुराधा पौडवाल का गाना उग हे सूरज देव को सुनते ही लोग झूम उठते हैं। यह बहुत ही पुराना गाना है, लेकिन आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं।

4- अरघ करी स्वीकार
भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का ये गाना काफी पॉपुलर है। महिलाएं उनका यह गाना अर्घ देते समय सुनना पसंद करती हैं। अनुपमा यादव का यह गाना आपका दिल छू लेगा।

5- हे छठी मैया
शारदा सिन्हा को भोजपुरी गानों का कोकीला कहा जाता है। बता दें कि शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ पूजा अधूरी लगती है। शारदा सिन्हा का गाना हे छठी मैया पॉपुलर गानों में से एक है। आज भी लोग उनका यह गाना सुना बिना अपनी पूजा नहीं शुरू करते हैं।

6- जोड़े-जोड़े फलवा
छठ पर पवन सिंह का मोस्ट पॉपुलर गाना जोड़े-जोड़े फलवा गाना भी काफी पॉपुलर है। बता दें कि यह गाना 2 साल पहले रिलीज किया गया था, लेकिन इस गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ गए है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X