'मनी मेराज के साथ चांदनी क्वीन को पकड़ा..' वन्नू द ग्रेट ने फिर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो से मचा बवाल

Vannu the great

Vannu the great on Chandani Queen- भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट लगातार आरोप पर आरोप मनी मेराज पर लगा रही हैं। यही कारण हैं कि मनी मेराज को भी सामने आना पड़ा था। एक बार फिर से वन्नू द ग्रेट का एक वीडियो सामने आया है और इसमें वो मनी मेराज का नाम किसी दूसरी लड़की के साथ जोड़ते हुए आरोप लगा रही हैं।

उनका कहना है कि कई बार इस लड़की के साथ मनी मेराज को पकड़ा है। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में इन्ही दोनों को लेकर चर्चा हो रही है।

चांदनी क्वीन पर आरोप

वन्नू द ग्रेट का एक वीडियो सामने आया है जिसके मुताबिक चांदनी क्वीन और मनी मेराज को उसने रंगे हाथों पकड़ा है। इसके अलावा वो चांदनी क्वीन को कबूतरी कहती हुई नजर आ रही हैं। वन्नू द ग्रेट ने कहा, ''एक लड़की है और इसको बहुत फेमस होने का शौक है। चांदनी क्वीन, कबूतरी जिसे आप लोग बोलते हैं। इसको मैने कई बार मेराज के साथ पकड़ा तो ये बोलती थी कि हम भाई बहन हैं। मैने इसको हमेशा समझाया।''

वन्नू द ग्रेट का ये वीडियो अधूरा है और आग की तरह वायरल हो रहा है। मनी मेराज ने इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि वो भी प्रेस कॉंफ्रेंस करके ये बता चुके हैं कि वो वन्नू द ग्रेट से शादी धर्म की वजह से नहीं करेंगे।

कौन हैं चांदनी क्वीन?

चांदनी क्वीन सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। वो एक आर्टिस्ट हैं और वीडियोज के जरिए लोगों के बीच रहती हैं। हालांकि उनको भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखना है। इंस्टाग्राम पर चांदनी क्वीन 559k लोग फॉलो करते हैं और कहा जाता है कि वो जबरदस्त डांस करती हैं। देखने वाली बात होगी कि वन्नू द ग्रेट के इन आरोपों पर वो कब रिएक्ट करती हैं। आप देखिए वन्नू द ग्रेट का ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: mani meraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X