Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन रिलीज हुआ मनोज तिवारी का नया गाना, रिलीज होते ही आए छप्परफाड़ व्यूज

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के शुरु होते ही कई गाने इंटरनेट पर छा जाते हैं। खास करके लोगों को भोजपुरी गानों का काफी शौक रहता है। पवन सिंह, खेसारी लाल के अलावा मनोज तिवारी के भी भोजपुरी नवरात्र गानों का काफी क्रेज रहता है। बता दें कि नवरात्र के इस खास अवसर पर मनोज तिवारी ने नया गाना रिलीज किया है। यह गाना आते ही इंटरनेट पर छा गया है। श्रद्धालुओं को तो यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि लोग बार-बार इस गाने सुन रहे हैं।

Chaitra Navratri 2026

इंटरनेट पर आते ही छाया Mamta ki chaanw

वैसे तो मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हर नवरात्र पर नया भोजपुरी गाना रिलीज करते है। वहीं इस बार भी मनोज तिवारी ने नया गाना रिलीज किया है जिसका नाम है 'ममता की छांव' (Mamta ki chaanw) ये गाना इसलिए और भी खास है क्योंकि इस गाने में मनोज तिवारी ने देवी के नौ रूपों की व्याख्या की है। मनोज तिवारी ने पूरी नौ देवियों का जिस तरह से इस गाने में वर्णन किया है उसे सुनकर तो लोग इस गाने की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

फैन्स की पहली पसंद बन गया है मनोज तिवारी का नया गाना

बता दें कि मनोज तिवारी के गाने ममता की छांव (Mamta ki chaanw) को मृदुल भक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मनोज तिवारी ने इस गाने को सिंगर डी ब्रूक के साथ मिलकर गाया है। इस गाने में संगीत वीके बीट्स ने दिया है। इस गाने के बोल मनोज तिवारी ने लिखे हैं। मनोज तिवारी के फैन्स को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है अब तक इस गाने चालीस हजार व्यूज आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: manoj tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X