Chaitra Navratri 2023: भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता का शैलपुत्री मां का भजन हुआ रिलीज, 3 लाख के हुआ पार

भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने हाल ही में चैत्र नवरात्रि के मौके पर भजन की एक सीरीज लॉन्च की है। अनारा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बताया कि नवरात्र के मौके पर उन्होंने शैलपुत्री मां का गाना रिलीज किया है। हालांकि यह पहला गाना है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पूरे 9 दिन तक मां के नौ रूपों पर अनारा गुप्ता के अलग-अलग भजन रिलीज होंगे।
अपने गाने का प्रमोशन इंस्टाग्राम पर करते हुए अनारा ने जहां गाने के रिलीज होने से 1 दिन पहले फैंस को बताया कि नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री मां के साथ आपकी अपनी अनारा तिवारी प्रोडक्शन के साथ भक्ति में लीन होने वाली है और आप भी उनके साथ जुड़े। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम दिवस शैलपुत्री भजन का पोस्टर भी जारी किया।
आपको बता दें, ये भजन यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने गाने के कुछ बोल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दोबारा से इसका पोस्टर जारी किया और फैंस को बताया की गाना रिलीज हो चुका है।
अनारा गुप्ता ने यह भी बताया कि ये भजन भार्गव एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है और नवरात्रि स्पेशल बनाया गया है। सॉन्ग के रिलीज होने पर अनारा गुप्ता ने कहा दोस्तों सॉन्ग रिलीज हो चुका है और इसका लिंक उनके इंस्टाग्राम बायो पर देखा जा सकता है। उन्होंने फैंस से ये भी कहा कि जल्दी-जल्दी उन्हें अपना खूब सारा प्यार दीजिए साथ ही जय माता दी लिखा।
अनारा गुप्ता के यूट्यूब पर इस सॉन्ग को कुछ ही घंटों में 3 लाख से अधिक लोग देख और सुन चुके हैं। साथ ही इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। फैंस ने कमेंट के तौर पर उन्हें ना सिर्फ बधाई दी बल्कि जय माता दी भी लिखा।
बताते चलें, सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अनारा को फैंस और फॉलोअर्स से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही हैं। लोग ना सिर्फ उनकी इन सभी पोस्ट को पसंद कर रहे हैं बल्कि जय माता दी भी लिख रहे हैं। साथ ही उन्हें इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











