Chaath Puja Song Video : Khesari ने गाड़ी में छठ मैया से की प्रार्थना, Akshara सिंह ने रोक दी शूटिंग

khesari lal yadav, akshara singh

दिवाली के बाद छठ का महापर्व शुरू हो गया है। नहान, खान के साथ 28 अक्टूबर यानी कि आज से इस पर्व का आगाज हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर तरफ छठ के नए पुराने गीतों की भरमार लगी हुई है। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बड़े चेहरों ने छठ पर्व के मौके पर अपने गानों की लंबी फेहरिस्त लगा दी है।

वहीं आज के दिन भोजपुरी इंडस्ट्री की 2 बड़े सुपरस्टार्स ने अपना गाना रिलीज किया है। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की। खेसारी ने तो वैसे एक दिन पहले अपना नया छठ गीत बलकवा तू दे दा छठी माई रिलीज किया। पवन सिंह ने भी अपना छठ गीत पटना के घाट पर रिलीज किया है। इस गाने को आवाज पवन सिंह ने दी है।

गीत-अरुण बिहारी ने लिखा है। 2 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने छठ गीत बलकवा तू दे दा छठी माई पर इंस्टाग्राम पर रील भी बनाया है। जहां वह अपने दोस्तों के साथ इस गाने को गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी आगामी फिल्म अग्निसाक्षी के सेट पर पर से अक्षरा छठ गीत पर रील वीडियो बनाकर फैंस के लिए शेयर किया है।

खेसारी और अक्षरा सिंह के इस छठ गीत रील वीडियो पर फैंस रिएक्शन देते हुए दोनों को छठ पर्व की बधाई दे रहे हैं। इससे पहले भी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपने कई छठ गीत रिलीज किए हैं। वैसे छठ गीत के मामले में खेसारी लाल यादव किसी से पीछे नहीं है। आप उनके यह 5 छठ गीत सुन सकते हैं। जो कि कभी भी पुराने नहीं होते हैं। खेसारी के छठ गीत यूपी-बिहार में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। खेसारी के छठ गीत नारियल को 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

वह पूरी तरह से डांस स्टाइल के साथ घाट पर बजने के लिए खेसारी का सांग छठ पूजा ना कईलु त का कईलु भी धूम मचाने के लिए तैयार है। पिछले साल खेसारी का सांग छठ घाटे चली रिलीज हुई था। जिसकी धुन आज तक हर छठ प्रेमी के घर में सुनाई देती है। चलिए आप भी देखिए इन सांग की एक झलक...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X