शाहरुख सलमान को इस एक्टर ने दी मात, Cannes से मिला न्यौता, रेड कार्पेट पर दिखेगा भोजपुरिया भौकाल

Pradeep Pandey Chintu

Pradeep Pandey Chintu at Cannes: फेमस फेस्टिवल डे कान्स इन दिनों काफी चर्चा में है। हर साल मई के दौरान, दुनिया भर से बड़े नाम इस 10 दिन के फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए फ्रेंच रिवेरा के लिए उड़ान भरते हैं और इस साल, यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है!

यह पहली बार है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी एक्टर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दीवाना, दुलारा, मोहब्बत जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके प्रदीप पांडे चिंटू ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इस प्राउड मोमेंट को शेयर किया। फंक्शन से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया -

"कान्स फिल्म फेस्टिवल, फ्रांस में हमारी भोजपुरी फिल्म "अग्निसाक्षी" को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल "कान्स" में हमारी भोजपुरी भाषा की पहुंच होना हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। आपके असीम प्यार और आशीर्वाद ने मुझे यह पहुंचाया है जहां हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों को पहली बार बुलाया गया है, यह हम सभी भोजपुरिया लोगों की जीत है, इस ऐतिहासिक दिन के लिए शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार "

इस वजह से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे प्रदीप पांडे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार प्रदीप पांडे और अक्षरा सिंह स्टारर 'अग्नि साक्षी' कथित तौर पर कान्स 2024 में प्रदर्शित की जाएगी। यही वजह है कि वो इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन पाए हैं। प्रदीप पांडे 'चिंटू' भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय नाम हैं। 30 साल के एक्टर ने 2009 में 'दीवाना' के साथ लीड एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की। बाद में, वह विवाह, ट्रक ड्राइवर 2, रंगीला और दुल्हन चाही पाकिस्तान से जैसी कुछ फिल्मों में दिखाई दिए।

उन्होंने 2016 में दादा साहब फाल्के बेस्ट यंग स्टार का पुरस्कार जीता। उनके नाम पर कई पुरस्कार और सम्मान भी हैं।

Read more about: cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X