'होगी प्यार की जीत' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, मिली बम्पर ओपनिंग
लोगों के चहेते अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री स्वीटी छाबरा की एक्शन,थ्रिलर और लव स्टोरी पर आधारित फिल्म 'होगी प्यार की जीत' को बिहार में बंपर ओपनिंग मिली है साथ ही फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

निर्माता राहुल कपूर द्वारा निर्माण की गई इस फिल्म को देखने के लिए दर्शको के बिच एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा है यही कारण है की फिल्म के सारे शोज हॉउसफुल जा रहे है।
फिल्म को देखकर सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों द्वारा फिल्म को लेकर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बिहार के लगभग हर सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ इस फिल्म को देखने के लिए उमड़ रही है।
दर्शकों को फिल्म में खेसारी लाल और स्वीटी छाबरा की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
आ रही है एक और 'मोहब्बत'..इस बार नहीं रह सकेंगे बिना देखे!
साथ ही फिल्म की कहानी, फिल्म का एक्शन,लोकेशन और गानों की बहुत प्रशंसा की जा रही है। निर्देशक इश्तियाक़ शेख बंटी ने इस फिल्म का निर्देशन बड़े ही बेहतरीन तरीके से किया है जिसकी काफी तारीफ की जा रही है। इसी के साथ फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को एक अलग मुकाम तक पंहुचा दिया है।
फिल्म में खेसारी लाल यादव,स्वीटी छाबरा के साथ-साथ अवधेश मिश्रा, राजन मोदी, ब्रजेश त्रिपाठी, अयाज़ खान, अनूप अरोरा, मनोज टाइगर, किरण यादव, कृष्णा कुमार, पंकज तिवारी, उज़ैर खान, पल्लवी कोली, नीलम पांडेय, इला पांडेय, अपर्णा पाठक, संतोष श्रीवास्तव, महेश आचार्य, इरफ़ान, संतोष पहलवान, प्रमोद यह सभी कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फेथ इंकॉर्पोरेटिव मूवीज़ के बैनर तले यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है जिसमें जितनी प्यार की मिठास है, उतने ही दुश्मनों द्वारा दिए जा रहे जहर भी हैं। फिल्म में एक्शन सीन काफी धमाकेदार हैं जिसे खेसारी लाल ने काफी बेहतरीन तरीके से फिल्म में निभाया है।
कई ऐसी एक्शन सीन भी हैं जो दर्शकों को आश्चर्यचकित कर रहे हैं। अविनाश झा घुंघुरु के संगीत, प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह के दिए गीतों को फिल्म में बहुत पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

















