Border Box Office Collection: भोजपुरिया बॉर्डर vs बॉलीवुड बॉर्डर, किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी कितनी कमाई

Border Box Office Collection: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ढेरों ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनको भोजपुरी इंडस्ट्री में कॉपी करके बनाया गया है। ऐसी ही एक फिल्म बॉर्डर को भला कौन भूल सकता है जिसमें सनी देओल के साथ मिलकर सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों ने बवाल काट दिया है।

Border Box Office

इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस कितनी कमाई की थी ये काफी हैरान करने वाला था। लेकिन इसके अलावा भोजपुरिया बॉर्डर भी है जिसके लीड रोल में दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए थे। इस फिल्म ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी और आज भी याद की जाती है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ के साथ कई सितारे नजर आए थे।

सनी देओल की बॉर्डर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी और काफी अच्छी कमाई की थी। कहा जाता है कि उस साल इस फिल्म की कमाई के बराबर कोई फिल्म नहीं पहुंची थी। इस फिल्म ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर करीब 39 करोड़ की कमाई की थी। सनी देओल की दहाड़ के आगे पाकिस्तान की कंपकपी देख लोगों ने दिल खोलकर इसको प्यार दिया था।

उस वक्त का बजट इतना नहीं होता था लेकिन इसको बनाने में करीब 10-12 करोड़ में बनी थी और इतनी कमाई करके फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ का भी छोटा सा रोल था जो कि काफी पसंद किया गया था।

निरहुआ बॉर्डर ने की इतनी कमाई

निरहुआ रिक्शावाला फिल्म से सामने आकर भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नया स्टार मिला था। दिनेश लाल ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2018 में उन्होने बॉर्डर में काम किया था और इस भोजपुरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग उगली थी। फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे भी थीं। काफी कम देखा जाता है कि कोई भोजपुरी फिल्म इतनी कमाई करती है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 19 करोड़ रुपए की कमाई थी। इतनी कमाई भोजपुरी फिल्मों के लिए किसी सपने जैसा होता था। लेकिन हाई बजट फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X