Bhojpuri हसीना नीलम गिरी ने पवन सिंह के गाने पर लगाए ठुमके, छत पर किया ऐसा डांस कि उड़ गए लोगों के होश...

Bojpuri Video: भोजपुरी हसीना नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। उनका अंदाज ही लोगों को दीवाना बना देता है। सोशल मीडिया पर नीलम गिरी छाई रहती हैं। वह आए दिनों अपने वीडियोज़ फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। नीलम के वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। बता दें कि नीलम गिरी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलम गिरी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। फैन्स तो इस वीडियो को देख कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
साड़ी पहनकर डांस करती दिखीं नीलम गिरी
नीलम गिरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलम गिरी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। पीच कलर की साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, खुल बाल और न्यूड मेकअप में नीलम गिरी पवन सिंह के पॉपुलर गाने रेलिया के टिकट पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। छत पर खड़े होकर नीलम ऐसी कमर लचकाती हैं कि लोग तो नीलम को देखते ही रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर नीलम का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
नीलम का डांस देख फैन्स ने लगा दी कमेंट की लाइन
नीलम के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है नीलम आपके जैसा कोई नहीं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आप अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने नीलम के डांस मूव्स की तारीफ की है। काम की बात करें तो नीलम गिरी इज्जत घर, घूंघट में घोटाला 3 और बाबुल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा नीलम के म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











