कपिल शर्मा शो की डिट्टो नकल करके बनाया भोजपुरी कॉमेडी शो Jp Yadavv Showw, पहले एपिसोड ने ही गाड़े झंडे

Bihar's Kapil Sharma Show The Jp Yadavv Showw: कपिल शर्मा शो के इस दुनिया में लाखों दीवाने हैं। साल में सिर्फ कुछ महीनों के लिए ये शो आता है और लोग भर-भरकर ये शो देखते हैं। इस शो की खास बात है कि इसमें कुछ मेहमानों को बुलाया जाता है और फिर और भी कॉमेडियन के साथ मिलकर शो में जान डाली जाती है। इस तरह का कॉन्सेप्ट भारत में लाने वाले कपिल शर्मा ही हैं लेकिन अब उन्हीं के थीम को कॉपी करके बिहार में भी एक शो शुरू किया गया है।
बिहार का कपिल शर्मा शो
इस शो का नाम है- The Jp Yadavv Showw और इस शो का पहला एपिसोड भी स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है। इस शो में पहले गेस्ट बनकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे तेज प्रेताप यादव आए, जिससे इस शो को और पॉपुलैरिटी मिली।
इस शो को पूरी तरह से भोजपुरी भाषा में बनाया गया है और कॉमेडियन भी भोजपुरी भाषा में ही जोक सुनाते हुए आपको नजर आ जाएंगे। इस शो को कपिल शर्मा शो वाला पूरा टच देने की कोशिश की गई है वो भी देसी अंदाज में। कैरेक्टर से लेकर होस्ट तक इस शो के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह से कॉपी किया गया है।
स्ट्रीम हुए हैं दो एपिसोड
The Jp Yadavv Showw के अब तक दो एपिसोड सामने आए हैं, पहले एपिसोड के गेस्ट बनकर आए थे तेज प्रताप यादव। इस एपिसोड को 1.5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और आपको जानकर हैरानी होगी कि खुद The Jp Yadavv Showw नाम के इस चैनल के सब्सक्राइबर 1.2 मिलियन हैं यानी जितने तो सब्सक्राइबर नहीं हैं उससे ज्यादा तो लोगों ने इसका पहला एपिसोड देख लिया है।
इस शो के दूसरे एपिसोड में नजर आए भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू। इस एपिसोड को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और ये आंकड़ा जल्द ही 6 लाख को पार कर लेगा।


Click it and Unblock the Notifications











