Bihar Election Result: बिहार चुनाव में चला खेसारी लाल यादव का स्टारडम? जानिए हारे ये जीते, हो गया बड़ा खेला

Khesari Lal Yadav Bihar Election: बिहार चुनाव में जिस तरह के रिजल्ट नजर आ रहे हैं वो सभी को चौकाने के लिए काफी हैं। एनडीए काफी प्रचंड बहुमत की ओर है और देखा जा सकता है कि बिहार में एक बार फिर नितीश कुमार की सरकार बन रही है।
हालांकि लोगों को पहले ही आभास था कि इंडिया गठबंधन और आरजेडी हार सकती है लेकिन जिस तरह के रिजल्ट हैं ऐसी उम्मीद शायद राहुल गांधी के साथ साथ तेजस्वी यादव ने भी नहीं की होगी।
लेकिन इस बीच आरजेडी का स्टार चेहरा खेसारी लाल यादव को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो काफी हैरान करने वाली है। क्या उनका स्टारडम काम आया है या नहीं? खेसारी लाल यादव जीत रहे हैं या हार रहे हैं, पढिए रिपोर्ट..
कैसा है खेसारी लाल यादव का हाल
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा सीट से चुनाव मैदान में थे। अब तक 9वें राउंड की गिनती सामने आई है और खेसारी लाल यादव हारते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, भोजपुरी स्टार एनडीए की छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो छोटी कुमारी 27,299 से आगे चल रही हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि खेसारी लाल यादव 25,547 वोटों से पीछे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आते ही लोगों को काफी जोर का झटका लगा है। ऐसा कह सकते हैं कि कुछ ही घंटों में खेसारी लाल यादव की हार का ऐलान हो जाएगा। हालांकि जब तक पूरी गिनती ना हो जाए रिजल्ट कुछ भी हो सकता है।
पत्नी को कहा था बहन
खेसारी लाल यादव ने कई बड़े बयान दिए थे और अपनी पत्नी को बहन तक कह डाला था। उनका कहना था कि जब हम घर में होते हैं तो बीवी होती है और बाहर होते हैं तो बहन की तरह उसकी रक्षा करते हैं। खेसारी लाल यादव के इस बयान के बाद लोगों ने उनको बुरी तरह से ट्रोल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











