..................... Bihar Election Result 2025: Khesari lal Yadav, Jyoti Singh Maithili Thakur and Ritesh Panday Voting result - Hindi Filmibeat

Bihar Election Result 2025: खेसारी लाल-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक जानें किसकी चमकी किस्मत

Bihar Election Result 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव का परिणाम जबरदस्त रंग दिखाता नजर आ रहा है। बता दें कि इस बार चुनावी मैदान में नेता के साथ ही अभिनेता और कई नामी हस्तियां भी देखी गईं। जिस वजह से लोगों में यह जानने का उत्साह था कि इस बार चुनाव ये सितारे जीतेंगे या बुरी तरह से हार का सामना करेंगे। बता दें कि इस बार खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर, ज्योति सिंह और रितेश पांडे चुनाव में खड़े थे। चलिए जानते हैं कि चुनाव की इस रेस में कौन आगे निकला और कौन पीछे।

छपरा सीट तो हमेशा से ही चर्चाओं में रहती है। बता दें कि इस बार चुनाव में खेसारी लाल यादव छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। खेसारी लाल यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कई दावे जनता से किए। उन्होंने वोट पाने की चक्कर में अपनी ही इंडस्ट्री तक के लोगों को भला बुरा कह दिया। खेसारी लाल ने यह तक कह दिया कि ब्रह्मा की लिखी लकीर वह मिटा सकते हैं। खेसारी लाल यादव के बड़े-बड़े दावे अब फुस्स से मालूम पड़ रहे हैं। क्योंकि खेसारी लाल यादव चुनाव में बुरी तरह हारे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव को 41313 वोट मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी को 47466 वोट मिले।

वहीं मैथिली ठाकुर की बात करें तो अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर भाजपा उम्मीदवार के रूप में खड़ी थीं। 25 साल की मैथिली ठाकुर ने इतिहास रच दिया। बता दें कि मैथिली को 84915 वोटों से जीत प्राप्त हुई है। वहीं बात भोजपुरी गायक की करें तो रितेश पांडे ने करगहर सीट पर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन इस चुनावी मैदान में वह टिक नहीं सके।

वहीं बात भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी की करें तो ज्योति सिंह भी काराकाट सीट से चुनाव लड़ रही थीं। ज्योति सिंह ने जमकर प्रचार किया, लेकिन इतने आंसू बहाने के बाद भी उनकी किस्मत नहीं चमकी। फिलहाल तो विधानसभा चुनाव में ज्योति बुझ गई। उन्हें सिर्फ 21948 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X