खेसारी लाल ने पवन सिंह को कहा 'नचनिया' तो आग बबूला हुईं ज्योति सिंह, जमकर सुनाई खरीखोटी...

बिहार में इन दिनों जबरदस्त सियासी रंग देखने को मिल रहा है। आए दिनों कोई ना कोई बवाल या फिर सियासी उतार चढ़ाव माहौल को बदल दे रहा है। बता दें कि इस बार चुनाव में फिल्मी सितारे भी दम लग रहे हैं। जहां एक तरफ भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से उम्मीदवार हैं।
खेसारी लाल के बदले सुर
वैसे तो खेसारी और ज्योति सिंह के रिश्ते ठीक ही बताए जाते हैं। पवन सिंह से ज्योति का रिश्ता खराब होने का बाद भी खेसारी लाल ज्योति सिंह को सपोर्ट करते नजर आते हैं, लेकिन फिलहाल तो इस चुनाव की वजह से खेसारी के भी रंग बदलते नजर आ रहे हैं। जहां खेसारी अकसर पवन सिंह को अपना बड़ा भइया बताते हैं। खेसारी यह भी कहते हैं कि पवन सिंह चुनाव में उन्हें सपोर्ट करने आएंगे, वहीं अब खेसारी ने पवन सिंह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिस वजह से जमकर बवाल खड़ा हो गया है। बता दें कि खेसारी के ऐसा कहने पर ज्योति सिंह सबसे ज्यादा नाराज हुई हैं।
खेसारी लाल पर जमकर बरसीं ज्योति सिंह
दरअसल खेसारी लाल ने पवन सिंह को 'नचनिया' कह दिया है जिसके बाद से तो ज्योति सिंह का पारा हाई हो गया है। खेसारी को जवाब देते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि- हर किसी का प्रोफेशन होता है। पवन सिंह काफी हार्ड वर्क करते हैं। आप किसी को भी ऐसे नचनिया नहीं कह सकते। ज्योति ने आगे कहा कि- आप पवन जी को नचनिया बोलकर तमाम कलाकारों की बेइज्जती कर रहे हैं। जबकि आप उनके ही गाने सुनते हैं। एक तरफ आप चुनाव में सपोर्ट के लिए उन्हें ही बुला रहे हैं और दूसरी तरफ आप उनका सरेआम अपमान कर रहे हैं। ज्योति यह भी कहती हैं कि हमारा तलाक नहीं हुआ है, हम अभी भी पति पत्नी हैं। और कोशिश करूंगी कि हमारा तलाक ना हो।


Click it and Unblock the Notifications