..................... Bhopuri Movie Saas Gaari Deve OTT Release when and where to watch Kajal Yadav Saas Bahu comedy movie - Hindi Filmibeat

सास-बहू के झगड़े से भरपूर भोजपुरी फिल्म Saas Gaari Deve, हंसते-हंसते पेट में होगा दर्द, फिर छलकेंगे आंसू!

Bhojpuri movie

Bhojpuri Movie Saas Gaari Deve OTT Release: भोजपुरी सिनेमा अब वही नहीं रहा जो पहले था। अब सिर्फ नाच-गाना ही नहीं, बल्कि फैमिली ड्रामा, कड़क कॉमेडी और ढेर सारे एंटरटेनमेंट की भी गारंटी भी मिलने लगी है। इसी नई सोच का नतीजा है 'सास गारी देवे', जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफे हो रही हैं।

सोचिए जब तीन सास, तीन बहुएं और ऊपर से घर की बेटियां भी मोर्चा खोल दें... तो क्या होगा? जी हां, यही भूचाल लेकर आई है ये नई भोजपुरी फिल्म, जिसमें हर डायलॉग और सीन में कॉमेडी का करंट दौड़ता है।

क्या है कहानी?

फिल्म की शुरुआत होती है एक बड़ी जॉइंट से, जिसमें तीन सास और तीन बहुएं एक ही छत के नीचे रहती हैं। और इनका हर दिन ऐसे बीतत है, जैसे कोई रियलिटी शो चल रहा हो। हर वक्त बहस, तकरार और ताने। अब इसी बीच घर की तीन बेटियां, जो अपने-अपने ससुराल से नाराज होकर मायके लौट आती हैं, कहानी में फुल तड़का लगा देती हैं। लेकिन ये बेटियां सिर्फ इमोशनल नहीं बल्कि चालाक भी हैं। ये बेटियां मम्मियों के साथ मिलकर अपनी भाभियों के खिलाफ किचन को एक जंग का मैदान बना देती हैं!

सबसे चटपटी बहू है काजल यादव

अब बात करते हैं फिल्म की सबसे धांसू परफॉर्मर पर यानी काजल यादव की। उन्होंने निभाया है सबसे छोटी बहू का रोल। उनका अंदाज है ऐसा जैसे मसालेदार चाट में खट्टी-मीठी चटनी। तीखे तेवर, झटपट जवाब और कॉमिक पंच सबकुछ ऑन द पॉइंट। बाकी किरदार भी किसी से कम नहीं हैं। रूपा सिंह बनी हैं बड़ी सास जो कि शांत हैं संयमी हैं और सबको एक रखने वाली हैं। बीना पांडे निभा रही हैं काजल की मां का रोल जो सास भी हैं और साजिश की मास्टरमाइंड भी। कुनाल तिवारी हैं वो बेचारे बेटे जो हर झगड़े में बीच में फंसकर 'हां मम्मी... हां बीवी...' करते रहते हैं।

क्लाइमैक्स में ट्विस्ट और इमोशन का तड़का

जहां पूरी फिल्म आपको हंसाती है, वहीं क्लाइमैक्स में भरपूर इमोशन का तगड़ा झटका भी देती है। समझ आता है कि परिवार के झगड़े सिर्फ लड़ाइयां नहीं होते, बल्कि वो रिश्तों की कसौटी होते हैं और जब बात बिगड़ती है, तो वही सासें जिन्हें हम झगड़ालू समझते हैं, सबसे बड़ी सुलझाने वाली बन जाती हैं।

कब और कहां देखें ये फिल्म?

तो अब अगर आपको भी सास-बहू की जंग में हंसी का फुल डोज चाहिए, तो बस जाइए STAGE ऐप पर और देखिए 'सास गारी देवे', वो भी अपने पूरे परिवार के साथ। जी हां, इसमें अश्लीलता नहीं, सिर्फ चुटीली कॉमेडी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों की बात है।

Read more about: bhojpuri movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X