Raai Laxmi: 'भोला' फिल्म में अपने ठुमकों से तहलका मचा चुकी ये हसीना इन वजहों से है इतनी खूबसूरत!

raai laxmi

भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी आजकल खूब चर्चा में हैं। हो भी क्यों ना आखिर उन्हें बॉलीवुड में एंट्री जो मिल गई है। जी हां, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रिलीज हुई फिल्म 'भोला' में Raai Laxmi ठुमके लगाते नजर आईं। अजय देवगन और तब्बू स्टार इस बॉलीवुड फिल्म में 'पान दुकनिया' आइटम नंबर के कारण भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं उनके इस आइटम नंबर को खूब पसंद किया गया और काफी पॉजिटिव रिस्पांस भी मिल रहा है। सिर्फ 2 हफ्तों में ही यूट्यूब पर ही इसे 1.3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन आज हम राय लक्ष्मी के काम की नहीं बल्कि उनके ब्यूटी सीक्रेट की बात कर रहे हैं। राय लक्ष्मी अपने आप को मेंटेन करने के लिए खूब मेहनत करती हैं। चलिए जानते हैं राय लक्ष्मी खुद को कैसे मेंटेन करके रखती हैं।

खूब पीती है पानी -
राय लक्ष्मी की खूबसूरती की बात करें तो वह अपने आप को हाइड्रेट रखने की कोई कसर नहीं छोड़ती। इसके चलते हुए खूब पानी पीती हैं जिससे उनकी स्किन हाइड्रेट और हेल्दी रहती हैं।

रोजाना करती है सनस्क्रीन का इस्तेमाल -
अपनी स्किन को सूर्य की हार्मफुल यूवी रेज से बचाने के लिए वे रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है जिससे उनकी प्रोटेक्टेड रहती है।

रोजाना लगाती है मॉइश्चराइजर -
अपनी स्किन को नरम और मुलायम बनाने के लिए वे रोजाना मॉइश्चराइजर को स्किन पर अप्लाई करना नहीं भूलतीं।

लेती है बैलेंस्ड डाइट -
अपनी त्वचा को निखारने के लिए राय लक्ष्मी बैलेंस्ड डाइट लेती हैं जिसके लिए वे ना सिर्फ खूब सारे फ्रूट्स खाती हैं बल्कि हरी सब्जियों के साथ अन्य सब्जियों का भी खूब सेवन करती हैं।

लेती है पर्याप्त नींद -
अपने चेहरे से डार्क सर्कल और आंखों से पफीनेस दूर करने के लिए वे पर्याप्त नींद लेती हैं।

स्ट्रेस से रहती है दूर -
स्किन को निखारने और खुद को फिट रखने के लिए वे स्ट्रेस से दूर रहती हैं और हर संभव कोशिश करती हैं कि उन्हें किसी भी तरह का नेगेटिव स्ट्रेस ना हो। ऐसे में वे खुद को रिलैक्स करने और उन चीजों को करना पसंद करती है जिससे उन्हें आराम मिले।

रोजाना करती है क्लींजर का इस्तेमाल -
अपने फेस को क्लीन रखने के लिए वे ब्यूटी रूटीन में हर्बल क्लींजर इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लक्ष्मी का ये भी मानना है कि स्किन पर बैक्टीरिया को फैलाने और ब्रेकआउट से बचाने के लिए अपने फेस को बार-बार टच करने से बचना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X