मिनी स्कर्ट पहन अक्षरा सिंह ने किया 'तबाह कइलू गोरी' गाने पर डांस, ताल से ताल मिलाते दिखे पवन सिंह

Akshara Singh-Pawan Singh Dance Video: बॉलीवुड के गानों के साथ ही भोजपुरी गानों की भी भारी डिमांड रहती है। भोजपुरी के जाने माने सितारे हैं पवन सिंह (Pawan Singh) जिनके नए और पुराने गाने आए दिनों वायरल होते रहते हैं। फैन्स को तो पवन सिंह के लेटेस्ट गाने का आए दिनों इंतजार रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshra Singh) की जोड़ी भी खूब जमती है। वहीं एक दोनों का पुराना गाना 'तबाह कइलू गोरी' सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
दिखी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की धमाकेदार केमिस्ट्री
सोशल मीडिया पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। जिसमें से एक वीडियो है 'तबाह कइलू गोरी'। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह मिनी स्कर्ट पहने डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह भी ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। इस वीडियो को देख फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।
कई प्रोजेक्ट में साथ में नजर आ चुके हैं सितारे
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सत्या, सरकार राज, प्रतिज्ञा 2, धड़कन, मां तुझे सलाम जैसी कई फिल्में साथ में कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों के म्यूजिक वीडियो तो धमाल मचा देते हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। आज अक्षरा सिंह नामी एक्ट्रेस बना गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











