खेसारी लाल यादव से लिपटकर इस चीज की डिमांड करने लगी लड़की, जवाब सुनकर रह गई सन्न!

Khesari Lal Yadav Viral Video- खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वो अक्सर अपने वीडियोज और बयानों को लेकर खबरों में रहते हैं। अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और लगभग हर गाना हिट होता है।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाइव शो के दौरान एक लड़की उनसे काम मांगती नजर आ रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की अचानक स्टेज पर आती है और खेसारी लाल यादव से लिपट जाती है।
उनको पकड़कर लड़की काम मांगती है। हालांकि सुपरस्टार ने इस दौरान कुछ ऐसा कह डाला जो कि लोगों को हैरान कर रहा है। खेसारी ने उस लड़की को अपना नंबर भी दे दिया।
क्या बात हुई?
खेसारी लाल यादव इस दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। हरे रंग का सूट पहने एक लड़की ऊपर आती है और खेसारी लाल यादव से लिपट जाती है। इस लड़की ने कहा, ''मुझे काम चाहिए।''
इसके बाद खेसारी लाल यादव ने जवाब दिया, ''आपको काम चाहिए तो काम ऐसे नहीं मिलता। आप मेहनत करना पड़ेगा और आपको डांस सीखना पड़ेगा।
आपको वर्क करना पड़ेगा। पहले मेहनत करिए आप, उसके बाद हम आपको जरूर काम देंगे।'' इसके बाद ये लड़की कहती है, आप अपना नंबर दीजिए। तो खेसारी लाल यादव अपने साथी से कहकर नंबर दिलवा देते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
लोगों ने खेसारी लाल और इस लड़की के वीडियो को लेकर कई तरह की बातें की हैं। एक ने लिखा, ''दिलजीत करे तो कूल, खेसारी करे तो फूल।'' एक ने लिखा, ''काम चाहिए तो वर्क करना पड़ेगा, हाहाहा।'' एक ने लिखा, ''उनका फैनबेस दलजीत से भी ज्यादा कल्ट है।'' एक ने लिखा, ''वह बहुत विनम्र और आदरणीय हैं।'' इस तरह से लोग लगातार बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications