Bhojpuri Video: यामिनी सिंह के साथ खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, किया खूब रोमांस और फिर...

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह एक जाने माने अभिनेता होने के साथ-साथ एक मशहूर सिंगर भी हैं। उनकी आवाज लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आती है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आए दिन खेसारी लाल यादव के नए से लेकर पुराने गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है और यह अब काफी तेजी से वायरल होता हुआ और फैंस के बीच धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'चल नबाबी' है। इस गाने में उनके साथ में यामिनी सिंह को देखा जा रहा है। दोनों का यह प्यार भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोनों इस गाने में खूब रोमांस से लेकर डांस करते हुए भी देखे जा सकते हैं और अब यह गाना पुरे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने पर 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ एक दिन हुआ है। लगातार इसका सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है और लोग भी इस वीडियो पर खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications