एक्सपोज हो गईं वन्नू द ग्रेट, पहले से शादी शुदा हैं मनी मेराज पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस, ये है असली नाम?

Bhojpuri Video: भोजपुरी अभिनेता मनी मेराज को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ। एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग नजर आ रहे हैं जो कि दावा कर रहे हैं कि मनी मेराज से पहले ही वो शादीशुदा थीं।
इसके अलावा इन लोगों ने वन्नू द ग्रेट का असली बताते हुए कई हैरान करने वाले खुलासे। वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग दिख रहे हैं जो कि इस विवाद को लेकर बातें कर रहे हैं। एक शख्स उनको भाभी तक बुलाता हुए नजर आ रहा है।
पहले से शादीशुदा
वन्नू द ग्रेट ने मनी मेराज पर पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ शादी की है और बाद में कहा था कि लिव इन में रहते थे। इस वीडियो में लोग कह रहे हैं वन्नू द ग्रेट का असली नाम वंदना देवी है और हिंदू धर्म में देवी तब लगता है जब लड़की की शादी हो जाती है।
एक युवक कह रहा है, ''आरोप लग रहे हैं कि मनी मेराज की शादी हुई है लेकिन वन्नू द ग्रेट तो पहले से ही शादीशुदा हैं। हमारे हिंदू धर्म में देवी कब लगता है? जब शादी हो जाता है तब देवी लगता है। आधार कार्ड में उनका पहले से नाम है वंदना देवी। तो आप सभी बताइए कि हिंदू धर्म में शादी से पहले कोई देवी लगा सकता है।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का रिएक्शन आ रहा है और सभी हैरान होकर ये वीडियो देख रहे हैं।
मनी मेराज से मीडिया ने जब शादी और आरोपों पर सवाल पूछा था तो उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। लोगों जो कहना है वो कहें, मैं बस लगातार काम कर रहा हूं। मनी मेराज अक्सर खबरों में रहते हैं और उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। वन्नू द ग्रेट के इन आरोपों के बाद वो ट्रोल हो रहे हैं और लोग सच्चाई को जानने के लिए उत्सुक हैं। फिलहाल मामला किसी तरह से कोर्ट या पुलिस तक अभी नहीं पहुंचा है। देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











