शिवानी सिंह के नए गाने 'साया साड़ी' ने हिला दिया इंटरनेट, वीडियो देख सर्दी में भी छूट जाएंगे पसीने
Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों का क्रेज किसी से छुपाए नहीं छुपता है। इसी क्रेज को और दोगुना करने के लिए शिवानी सिंह का एक नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही इस गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में सुहानी राजपूत और सनी बाबा की धमाकेदार परफॉरमेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया है। आइए जानते हैं इस धमाकेदार गाने का नाम जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी - मानी सिंगर शिवानी सिंह अपनी मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं उनकी सिंगिंग का क्रेज उनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है। उनका जो भी गाना सोशल मीडिया पर आता है वह छा जाता है। हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। उनकी मधुर आवाज सुन लोग इस गाने के दीवाने हो गए है।
बता दें कि इस नए गाने का नाम है 'साया साड़ी' इस गाने ने आते ही इंटरनेट हिला दिया है। इस गाना की वीडियो में सुहानी राजपूत संग सनी बाबा नजर आ रहे हैं। इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री, एनर्जेटिक परफॉरमेंस और सुहानी की मासूमियत ने लोगों को इस गाने को बार-बार देखने पर मजबूर कर दिया है और लोग इस गाने की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को यूट्यूब चैनल 'भोजपुरी रेडिओ म्यूजिक' पर रिलीज किया गया है। इस गाने की स्टोरी के बारे में बात करें तो गाने की कहानी आम घरेलू जिंदगी पर आधारित है। जिसमें एक्ट्रेस सुहानी सिंह अपने पति की शिकायत करते नजर आ रही हैं। गाने में उनके पति सनी बाबा घर पर खाली बैठे फोन चलते नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को उनपर गुस्सा आता है और उन्हें डाटती नजर आ रही हैं और उन्हें छत पर जाकर साया और साड़ी को झटककर सुखाने के लिए भेज देती है। इस गाने को लेकर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











