Bhojpuri Video: शिल्पी राज के नए गाने ने रिलीज होते ही लगा दी आग, इंटरनेट पर धूम मचा रहा 'मेहर के नखरा' सॉन्ग

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: बॉलीवुड के गाने सुन सुनकर भले ही लोग एक समय पर बोर फील करने लगें, लेकिन भोजपुरी के गानें चाहें कितने भी पुराने क्यों ना हों इंटरनेट पर आग लगा देते हैं। भोजपुरी के नए के साथ ही पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिलहाल तो बता दें कि हाल ही में शिल्पी राज का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है।

शिल्पी राज का नया गाना रिलीज

शिल्पी राज के नए गाने का नाम है 'मेहर के नखरा' इस गाने में शिल्पी राज की मधुर आवाज फैंस का दिल जीत रही है। बता दें कि पहले शिल्पी का 'नचनिया हमरे नाम के' गाना रिलीज हुआ था। वहीं अब उनका गाना मेहर के नखरा रिलीज हुआ है। जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस गाने में नेहा सिंह और राजा नजर आ रहे हैं दोनों की जोड़ी कमाल कर रही है। दोनों इस गाने में पति पत्नी बने हैं और पूरे गाने में दोनों की नोकझोक और दोनों का रूठना और मनाना नजर आ रहा है।

खूब पसंद किया जा रहा दोनों का यह गाना

बता दें कि शिल्पी राज का यह नया गाना वराही म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। शिल्पी राज के साथ अभिलाष कुमार ने भी इस गाने में आवाज दी है। इस गाने के बोल पांडे आकाश ने लिखे हैं। और इस गाने को कोरियोग्राफ अभिलाष कुमार ने किया है। म्यूजिक डायरेक्ट कान्हा सिंह ने किया है। और इस गाने के कंपोजर भी अभिलाष हैं। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए बस कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक इस वीडियो पर एक हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X