..................... Bhojpuri Video Samar Singh New Song Lal Bindiya Crossed 3 Million Views On Youtube - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: समर सिंह के नए गाने 'लाल बिंदिया' ने मचाया बवाल, 3 मिलियन से ज़्यादा आए व्यूज

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों का नाम भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको भोजपुरी एक्टर समर सिंह के बारे में बताने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में समर सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है और यह गाना पुरे सोशल मीडिया पर बवाल मचता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में समर सिंह के साथ में क्वीन शालिनी को रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। लगातार दर्शकों द्वारा यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

समर सिंह के इस गाने का नाम 'लाल बिंदिया' है। इस जबरदस्त गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और अभी के वक्त में यह गाना टॉप 15 ट्रेंडिंग में बना हुआ है। लगातार दर्शकों के बीच में भी यह गाना जमकर छाया हुआ है और क्वीन शालिनी भी खूबसूरत अंदाज में इस गाने में नजर आ रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने पर अभी तक 3.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इस गाने के लिरिक्स विमलेश उपाध्याय ने लिखे हैं और वही म्यूजिक देने का काम अजय वर्मा ने किया है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X