Bhojpuri Video: समर सिंह का 'थप्पड़ मारूंगी' गाना हुआ वायरल, कुछ ही घंटे में आए 8 लाख से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Video: आप भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर होली गाने काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और इस बार भी होली आने वाली है। भोजपुरी दर्शकों को होली गानों का बेसब्री से इंतजार है और लगातार काफी सारे भोजपुरी सितारे होली गाने रिलीज करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच मशहूर अभिनेता समर सिंह का एक गाना हाल ही में रिलीज किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि समर सिंह एक मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी है। हाल ही में उनका एक होली गाना रिलीज किया गया है जो लगातार चर्चा में बना हुआ है और कुछ ही घंटे में इस पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं। लगातार यह गाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
समर सिंह के इस गाने का नाम 'थप्पड़ मारूंगी' है। इस गाने में वह खुशबू तिवारी के साथ में जमकर रोमांस करते और डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। होली का माहौल है और यह गाना अब दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि समर सिंह के इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था और इस पर सिर्फ 9 घंटे के अंदर 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को समर सिंह और खुशबू तिवारी ने गाया है।


Click it and Unblock the Notifications











