Bhojpuri Video: रशियन लड़की पर चढ़ा भोजपुरिया रंग, पवन सिंह के गाने में ऐसे लचकाई कमरिया
Bhojpuri Video: भोजपुरी भाषा के दीवाने पूरी दुनिया में हैं और इनके गाने तो ऐसे गर्दा उड़ाते हैं कि कोई भी बिना ठुमका लगाए नहीं रह सकता है। इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक रशियन लड़की ने ऐसा डांस किया कि लोग हैरान हो गए।

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh के गानों को लेकर मशहूर है कि वो पूरी दुनिया में धूम मचाते हैं और उन्ही के गाने पर ये रुसी लड़की डांस कर रही है। वीडियो जिसने भी देखा वो हैरान है कि आखिर इस लड़की को कैसे ये भाषा समझ में आ रही है। जिस तरह से ये लड़की डांस कर रही है वो अपने आम में शानदार है।
एनर्जी के साथ काटा बवाल
पवन सिंह का गाना जिला हिलेला में ये लड़की साड़ी पहनकर धमाका कर रही है। सुनहरे बाल और बेहतरीन अंदाज के साथ उन्होने एक लाल रंग की माला भी पहनी हुई है। भारतीय परिधान पहनकर भोजपुरिया गाने पर धमाकेदार डांस करती इस हसीना की काफी तारीफें हो रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। ना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि फेसबुक पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पटोला लग रही हो प्यारा डांस।'' एक ने लिखा, ''सुपर हिट है डांस।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही कमाल कर दिया आपने।'' एक ने लिखा, ''भारत में आपका स्वागत है।'' एक ने लिखा, ''भोजपुरी इंडस्ट्री का जलवा है।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन मूव्स।'' इस तरह से लोग डांस कर रहे हैं और पवन सिंह के फैंस इसको काफी पसंद कर रह हैं। देखिए वीडियो..
Link: https://www.instagram.com/reel/DUyAvBCDFBv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==


Click it and Unblock the Notifications











