Bhojpuri Video: रितेश पांडे के गाने 'रंग डलाई भउजी पा' ने मचाया तहलका, कुछ ही घंटे में 1 मिलियन व्यूज क्रॉस

Bhojpuri Video: आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है और आपको बता दें कि सिर्फ उत्तर प्रदेश या फिर बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भोजपुरी के गाने प्रसिद्ध हैं। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली है और आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।
अब इसी बीच होली का त्यौहार आने वाला है जो भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बिंदास तरीके से मनाया जाता है। इसी के चलते भोजपुरी दर्शकों द्वारा होली के गानों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार किया जाता है। अब इसी बीच होली गाने काफी पॉप्युलर हो रहे हैं और हाल ही में रितेश पांडे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रहा है यह वीडियो दर्शकों के बीच में खूब छाया हुआ है। इस गाने में रितेश पांडे जमकर अपनी भाभी के साथ में होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच में खूब डांस और रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है।
रितेश पांडे के इस होली गाने का नाम 'रंग डलाई भउजी पा' है। रितेश पांडे के इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से कुछ घंटे पहले यह रिलीज किया गया है और इस पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज क्रॉस किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं अब लगातार यह गाना खूब ट्रेडिंग पर बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications