Bhojpuri Video: रवि किशन का 10 साल पुराना वीडियो देख लोग आज भी खो देते हैं होश, Youtube पर लगा रहा आग

Bhojpuri Video: भोजपुरी गाने लोगों को बेहद पसंद आते हैं चाहें शादी हो या पार्टी या घर में कोई अन्य फंक्शन भी क्यों ना हो। लोगों को तब तक फंक्शन पूरा नहीं लगता जब तक हरियाणवी और भोजपुरी गाने ना बज जाएं। बता दें कि भोजपुरी गानों की एक खासियत है कि भोजपुरी गाने चाहें कितने भी पुराने क्यों ना हो जाएं, लोग उन्हें उसी एक्साइटमेंट से सुनते हैं जितना उन्होंने पहली बार सुना हो।
रवि-रानी के रोमांस ने ढाया कहर
बता दें कि वैसे तो यूट्यूब पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के वीडियो कहर ढाते ही रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो एक रवि किशन का वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि किशन भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर रवि किशन का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों का यह गाना 'कईसन पियवा के चरितर बा' इंटरनेट पर फिर छा गया है।
10 साल पुराने गाने ने मचा दी धूम
रवि किशन और रानी चटर्जी का यह वीडियो 10 साल पहले यानी कि 2015 में वेब म्यूजिक पर शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो पर 15 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह गाना भले ही पुराना है, लेकिन इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। लोग तो इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री स्क्रीन पर आग लगा रही है। बता दें कि दोनों का यह पहला गाना नहीं है। इससे पहले भी और बाद में भी दोनों के कई वीडियो आ चुके हैं। उन वीडियोज में भी दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।


Click it and Unblock the Notifications











