Bhojpuri Video: रश्मि देसाई के इस भोजपुरी डांस को देख उड़ जाएंगे होश, हजारों की भीड़ में लगाए जबरदस्त ठुमके

Bhojpuri Video: रश्मि देसाई को कौन नहीं जानता। टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के बलबूते रश्मि देसाई आज इंडस्ट्री में जाना माना नाम बन गई हैं। टीवी सीरियल के साथ ही वह कई डांस शो और रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। बता दें कि रश्मि देसाई जब से बिग बॉस 13 में नजर आई हैं तब से तो उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना बढ़ गई है।
भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं रश्मि देसाई
बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले रश्मि देसाई भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। रश्मि देसाई भोजपुरी की कई फिल्में और म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। तब भी लोग उनकी खूबसूरती के कायल थे। रश्मि 'बालम बड़ा नादान है', 'माई रे करके बिदाई हमार', 'कब होई गौना हमार' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और इस भोजपुरी फिल्म के लिए उन्हें भोजपुरी की बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
देखने लायक है रश्मि देसाई का अंदाज
बता दें कि रश्मि देसाई फिल्मों के साथ ही कई म्यूजिक वीडियो भी करती थीं और कई डांस वीडियो भी उनके सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं। हाल ही में रश्मि देसाई का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मि देसाई पीले रंग का लहंगा पहनी नजर आ रही हैं।
रश्मि देसाई के डांस ने मचाई धूम
खुले बाल और मटकती कमर लोगों को दीवाना बना रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मि देसाई पम्मी डार्लिंग की नाटक पार्टी में डांस करती दिख रही हैं। उनके डांस को देख हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ आई है। बता दें कि इस वीडियो पर 4.8 लाख व्यूज आ गए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर तो कमेंट्स की लंबी लाइन भी लग गई है।
रश्मि का डांस देख यूजर्स ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितना स्ट्रगल किया है रश्मि ने तो वहीं दूसरे ने लिखा। कितना बदल गई रश्मि तब से अब तक। तो वहीं तीसरे यूजर ने रश्मि के डांस की तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications











