Bhojpuri Video: प्रमोद प्रेमी यादव का नया होली गाना 'जा हस के होली में' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जो अपने गानों या फिर अदाकारी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब इसी बीच होली का त्यौहार आने वाला है और लगातार हर एक भोजपुरी स्टार कोई ना कोई भोजपुरी होली गाना रिलीज करता हुआ नजर आ रहा है।
अब इसी बीच भोजपुरी के मशहूर अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव होली गाना लेकर आए हैं जो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल हो रहे गाने में वह एक्ट्रेस के साथ में जोरदार होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कभी एक्ट्रेस के ऊपर पिचकारी चलते हैं तो कभी सुख गुलाल उनके ऊपर छिड़क देते हैं।
प्रमोद प्रेमी यादव के इस गाने का नाम 'जा हंस के होली में' है। यह गाना लगातार वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और फैन्स के बीच में छाया हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह गाना दर्शकों को खूब अच्छा लग रहा है और इस गाने को एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी इस पर मिलियंस में व्यूज आ गए हैं।
प्रमोद प्रेमी यादव के इस होली गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि सिर्फ एक दिन के अंदर इस गाने पर 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार ही बढ़ता चला जा रहा है। यूट्यूब पर भी यह गाना ट्रेंड कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications