Bhojpuri Video- पवन का धमाकेदार गाना 'Sindoor' ने 15 अगस्त से पहले काटा बवाल, आ गए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video Sindoor Song- पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हैं और एक ये भी है कि वो अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों में रहते हैं। चाहे वो फिल्में हों या फिर उनके गाने सभी सामने आकर बवाल ही काटते हैं।
लेकिन पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर पर जो गाना पवन सिंह ने बनाया था वो अब धमाका कर रहा है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पर इस गाने को 11 मई 2025 को रिलीज किया गया था।
ये भोजपुरी गाना तब तो इतना नहीं चला लेकिन अब 15 अगस्त से पहले ये चर्चा में आया है और लोग लगातार इसको सुन रहे हैं और प्यार दे रहे हैं। भगत सिंह वाले लुक में नजर आ रहे पवन सिंह ने इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को भी जगह दी है।
किस चीज का है जिक्र?
इस गाने में पाकिस्तान को मिटाने की बात पवन सिंह कह रहे हैं। साथ पीएम नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बात हो रही है। गाने में सीधे तौर पर पाकिस्तान पर हमला बोला जा रहा है। गाने में कहा जा रहा कि लड़ाई आपने शुरु नहीं की थी लेकिन खत्म जरूर करिए। पवन सिंह का ये गाना जब 11 मई को रिलीज हुआ तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि महीनों बाद फिर से सुर्खियों में आएगा। अब तक इस गाने में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और लोग अभी इसको प्यार दे रहे हैं।
पवन सिंह की तारीफ
इस गाने को लेकर लोग काफी भावुक हैं और पवन सिंह को इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनको ट्रोल करते हुए अपने फायदे के लिए इसको बनाए जाना का ताना भी मार रहे हैं। लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि पवन को इसके लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए। बता दें कि आंतकियों पर हमला करता ये गाना ट्रेंड हो रहा है और 15 अगस्त तक ये और सुना जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications