Bhojpuri Video: पवन सिंह के नए गाने 'कजरा मोहब्बत वाला' ने तोड़े रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर छाया गाना

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के गाने माने एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से जाने जाते हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उनके गाने नए हों या पुराने आते ही धूम मचा देते हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री गाने को और भी खूबसूरत बना देती है। यही वजह है कि पवन सिंह के लाखों करोड़ों फैन्स हैं।
बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का गाना 'कजरा मोहब्बत वाला' (Kajra Mohabbat Wala) रिलीज हुआ है इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में पवन सिंह का स्वैग देखने लायक लग रहा है। बता दें कि जब से यह गाना रिलीज हुआ है। तब से ही यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर पवन सिंह के साथ शिल्पी राज नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स की फेवरेट जोड़ी में से एक है।
इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं तो वहीं प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है। इस गाने का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह के इस गाने को रिलीज हुए आज दो दिन हो चुके है और दो दिनों में यह गाना 7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार कर चुका है।
बता दें कि इस गाने पर पवन सिंह का बयान भी सामने आ चुका है। उन्होंने लिखा- कजरा मोहब्बत वाला मेरे दिल के बेहद करीब है। इस गाने के लिए मैंने और मेरी टीम ने बेहद मेहनत की है और फैन्स से जब प्यार मिला तो हम बहुत ज्यादा प्रोत्साहित हो गए। शिल्पी राज के साथ गाने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। मैं खुश हूं कि लोगों का यह गाना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











