Bhojpuri Video- पवन सिंह के साथ वायरल हो गया त्रिशा कर मधु का ये वीडियो, भोजपुरी हसीना ने जमकर की मस्ती!

Pawan Singh Trisha Kar Madhu Video- पवन सिंह इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे स्टार हैं और अक्सर उनको लेकर चर्चा होती है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो त्रिशा कर मधु के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने फैंस से घिरे हुए हैं और इस दौरान उनके साथ ही त्रिशा भी हैं। वीडियो में किसी ने सेल्फी कैमरे के द्वारा वीडियो शूट किया है और बैकग्राउंड में स्त्री 2 फिल्म का गाना बज रहा है।
बता दें कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया था और गाने ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था। इस वक्त भी गाना काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनको भी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ खड़े फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
वीडियो के सामने आते ही पवन सिंह के फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हमको भी प्रमोट करो पवन भैया।'' एक ने लिखा, ''इनके साथ क्या कर रहे हैं भैया।'' एक ने लिखा, ''दोनों साथ में, गजब जोड़ी है।'' एक ने लिखा, ''बाप रे बाप।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। हालांकि ना तो त्रिशा और ना ही पवन सिंह की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि त्रिशा काफी चर्चा में रहती हैं।
पवन सिंह और सूर्यवंशम
भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम हाल ही में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में पवन सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्श किया है और लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैँ। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी कम ऐसे लोग हैं जो कि टिक पाते हैं। कई सालों से पवन सिंह एक सुपरस्टार के तौर पर इंडस्ट्री में राज कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











